दौसा में शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि:पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा; रामधुनी व भजनों का गायन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां अधिकारी-कर्मचारियों ने गांधीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रिय भजन सुने। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार, जिला परिषद सीईओ बिरदी चंद गंगवाल एवं एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए, जे पीर पराई जाने रे…..’, रघुपति राघव राजा राम… आदि व रामधुनी का गायन किया गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर सुधार न्यास सचिव मूलचंद लूणिया, दौसा उपखण्ड अधिकारी संजू मीणा एवं सैंथल उपखण्ड अधिकारी अमृता खंडेलवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *