उदयपुर में रेस्टारेंट में आग लगने से मचा हड़कंप:2 फायर बिग्रेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया, धुंए को निकालने के लिए लगानी पड़ी मशीन

उदयपुर के शोभागपुरा इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हडकंप मच गया। अचानक रेस्टोरेंट के भीतर से धुएं का गुबार उठने लगा। इसके बाद आग बढ़ गई। मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। अंदर भरे को धुएं को बाहर निकालने के लिए मशीन भी लगानी पड़ी। आसपास के आस-पास की दुकानों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना कबाब एंड करीज़ रेस्टारेंट की है। अचानक उठे धुएं ने लोगों को ही नहीं बल्कि आसपास के दुकानदारों को भी डरा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जबकि यह भी सामने आया कि रेस्टोरेंट की चिमनी में लंबे समय से जमा लुब्रिकेट्स और चिकनाई के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे भीतर रखा फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जलकर खराब हो गई। नुकसान का आंकलन करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताया जा रहा है। सबसे राहत की बात यह रही कि आग लगते ही लोग सतर्क हो गए और रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आसपास के दुकानदारों ने भी समय पर सहयोग किया और मौके पर मौजूद लोगों ने पहले खुद नियंत्रण का प्रयास किया, उसके बाद फायर टीम ने मोर्चा संभाला। नगर निगम की 2 फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर नियंत्रण के बाद भी रेस्टोरेंट के भीतर फैले घने धुएं को बाहर निकालने के लिए मशीन लगानी पड़ी। इस दौरान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *