उदयपुर में वीडियो डालकर धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार:कहा – दोस्त के मर्डर के बाद भाइयों को खाना नहीं भा रहा, आरोपियों को कोर्ट में गोली मारेंगे

उदयपुर में सूरजपोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जान से मारने की धमकी देने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिछले दिनों अपने रिश्तेदार की हत्या के बाद वीडियो पोस्ट कर कोर्ट में आरोपियों के मर्डर की धमकी दी थी। आरोपी ने कहा कि मेरे भाई को नाजायज मार दिया है। उन लोगों ने भले रोड पर मर्डर किया, मै रोड पर मर्डर करूंगा। ये समाज का काम है। आरोपी ने कहा कि जिसकी सरकार अनुमति नहीं देती, वो काम करेगा। वो लोग मेरे सडक पर मर्डर सकते है तो वे कोर्ट में गोली चला सकते है। मैं उन लोगों से जेल मे झाडू पौछे करवा चुका हूं। किसी भाई को खाना नहीं भा रहा है, गोली चलेगी तो चलेगी। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खुब वायरल हुआ। इस पर 29 दिसंबर को मामला दर्ज हुआ था। पूरा मामला 18 दिसंबर को आरव खोखर की हत्या से जुड़ा है। थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर सूरजपोल थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पुलिस टीम ने तकनीकी और मैदानी स्तर पर जानकारी जुटाई। इसके बाद उदियापोल क्षेत्र से आरोपी राहुल उर्फ प्रताप उर्फ बिच्छू पुत्र बाबूलाल निवासी गांधी नगर, मल्लातलाई को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को मृतक आरव का रिश्तेदार बताया। उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से धमकी भरा वीडियो वायरल किया था। आरोपी का वीडियो का उद्देश्य बदला लेने की भावना जताने के साथ ही आरोपियों से रंजिश रखने वालों को उकसाना था। पुलिस ने वीडियो, इंस्टाग्राम आईडी और आरोपी की भूमिका को लेकर जांच की, इसके बाद उसे पकड़ा। थानाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या और डकैती के दो मुकदमें दर्ज हैं। इसको भी ध्यान में रखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सोशल मीडिया के माध्यम से दहशत फैलाने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल ओमप्रकाश सालवी ने रिपोर्ट करवाई थी। बताया कि 29 दिसंबर को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर राहुल-उदयपुर-1111 नाम की आईडी पर एक वीडियो डालकर गत 18 दिसंबर को खांजीपीर रोड पर आरव खोखर की हत्या करने वाले आरोपियों की कोर्ट में हत्या करने धमकी दी गई है। आरोपी राहुल वाल्मीकि ने धमकी भरे वीडियो के साथ ही खुद के जेल से निकलते हुए, पिस्टल के साथ और बदमाशी भरे वीडियो भी शेयर कर रखे है। दरअसल, उदयपुर शहर में 18 दिसंबर को अज्ञात वाहन ने स्कूटी आरव और हिमांशु को टक्कर मारने की बात सामने आई थी। इसमें मल्लातलाई निवासी आरव खोखर की मौत हो गई थी। बाद में पता चला कि यह हादसा नहीं था, मर्डर किया गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोहेल उर्फ टेनी, मोहसीन और सोहेल को गिरफ्तार किया था। बलीचा क्षेत्र में तीनों आरोपियों की घायल हिमांशु और मृतक आरव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उनकी स्कूटी का पीछा करना शुरू कर दिया था। हत्या करने की नीयत से उन्होंने रास्ते में स्कूटी को कार से बार-बार टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मोगरावाड़ी में मौका पाते ही कार से टक्कर मार दी और फरार हो गए। आरोपी सोहेल उर्फ टेनी गोवर्धन विलास थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में डकैती की योजना, हत्या और मारपीट के करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *