उदयपुर में शक्तिनगर बॉटल नेक मामले में फिर उम्मीद जगी:UDH के प्रमुख शासन सचिव ने किया निरीक्षण, विधायक जैन ने बताई मौके की स्थिति

उदयपुर में शक्ति नगर बॉटल नेक के मामले में प्रभावितों को जमीन नहीं मिलने के मामले में एक बार फिर उम्मीद बंधी है। राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन ने शुक्रवार को मौका निरीक्षण किया। इस दौरान शहर विधायक ताराचंद जैन ने प्रमुख शासन सचिव को मौके की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कानूनी अड़चन दूर कर प्रभावितों को जमीन दिलाने की पैरवी की। विधायक जैन ने पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग में भी यह मामला उठाया था और मुख्यमंत्री से निपटारा का आग्रह किया था। लंबे समय से प्रभावितों को नहीं मिल रही जमीन
शक्ति नगर में बॉटल नेक खोलने के लिए नगर निगम ने स्थानीय लोगों से जमीन ली थी। इसके एवज में निगम ने प्रभावितों को दूसरी जगह जमीन देने के लिए चिन्हित किया था। कानूनी अड़चन आने के कारण प्रभावितों को लंबे समय से यह जमीन नहीं मिल पा रही है। प्रभावितों ने इस समस्या को लेकर शहर विधायक ताराचंद जैन से शिकायत की थी। लोगों ने स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन को बताई समस्या
स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव रवि जैन शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। जैन ने शक्ति नगर बॉटल नेक पर जाकर मौके की स्थिति देखी। इस दौरान विधायक ताराचंद जैन ने स्थानीय लोगों की परेशानी बताई। जल्द से जल्द कानूनी अड़चन दूर कर मामले का निपटारा करने की मांग की। मौके पर प्रमुख शासन सचिव ने नगर निगम कमिश्नर अभिषेक खन्ना और अन्य अधिकारियों से फाइल मंगवाकर चर्चा की। उनके इस दौरे के बाद प्रभावितों को जमीन मिलने की उम्मीद बंधी है। मौके पर बड़ी संख्या में प्रभावित भी एकत्रित हुए और उन्होंने भी जल्द निपटारा की मांग रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *