श्रीगंगानगर जेल में कैदी की मौत:कंबल में लिपटा हुआ मिला शव, न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

श्रीगंगानगर की सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी शाम को खाना खाकर सोया था और सुबह जेल में मृत मिला। कैदी का शव जेल में कंबल में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी एनडीपीएस के एक मामले में जेल में बंद था। मृतक कैदी की पहचान इंद्रजीत सिंह (36) साधुवाली, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार कैदी गुरुवार शाम को खाना खाकर बैरक में सोया था। लेकिन सुबह हाजिरी के दौरान वह कंबल में लिपटा मृत पाया गया। घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से कैदी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली थानाप्रभारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे। गौरतलब, है कि बीते कुछ दिनों में जेल में दो-तीन अन्य कैदियों की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हुई। हालांकि, इन मौतों के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। इस नई घटना से जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *