उदयपुर में सड़क हादसे में पार्षद की मौत:बाइक से देर रात को घर जाते हुए अनि​यंत्रित होकर गिरे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

उदयपुर में नगर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हेमंत बोहरा बाइक पर जा रहे थे और रात करीब 2 बजे बीएन कॉलेज के बाहर अचानक अनियंत्रित होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें गीताजंलि अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार हेमंत बोहरा शनिवार देर रात को शहर के सूरजपोल से सेक्टर 3 स्थित अपने घर की तरफ जा रहे थे, तभी वे बीएन कॉलेज के बाहर हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद लोगों ने उन्हें गीताजंलि अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात को ही उनके सिर में गहरी चोट लगने पर आपरेशन भी किया गया। इसके बाद सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुबह बोहरा के साथ हादसे और निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में बीजेपी नेता अस्पताल पहुंचे। बोहरा के निधन पर बीजेपी नेताओ ने शोक भी जताया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *