भीलवाड़ा में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी के तहत डिप्टी सदर आईपीएस माधव उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर के पनोतिया व नथुनिया के बीच कोठारी नदी पर बीती रात कार्रवाई को अंजाम दिया गया।इस दौरान पुलिस ने मौके से बजरी से भरे नो ट्रैक्टर जब्त किए है ओर खनन परिवहन में शामिल सात लोगों को पकड़ा है। अवैध खनन की सूचना के बाद नो ट्रेक्टर पकड़े आईपीएस माधव उपाध्याय ने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र के पनोतिया और नथुनिया गांव के बीच कोठारी नदी से लगातार अवैध बजरी खनन और परिवहन की शिकायत मिल रही थी, इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोठारी नदी में दबिश देकर अवैध बजरी से भरे परिवहन करते हुए नो ट्रैक्टर को जब्त किया है, पुलिस ने खनन ओर परिवहन में शामिल सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई रायपुर थाना पुलिस को कार्रवाई की सूचना देने के बाद जब्त ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवाया है आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दी गई है। आईपीएस माधव ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


