पिछले 2 दिनों से मौसम में हुए परिवर्तन का असर आज भी बरकरार है। सुबह से मौसम ने रंग बदले है। उदयपुर में सुबह से तेज धूप निकली हुई थी, दोपहर में जाकर बारिश शुरू हो गई। शहर में दोपहर करीब 1.45 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। उमस से परेशान हो रहे लोगों को बारिश से एक बार राहत मिली। ओल्ड सिटी में भी हल्की और तेज बारिश हुई। शहर के सिंधी बाजार, मुखजी चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, खेरादीवाड़ी से लेकर धानमंडी आदि इलाकों में बारिश हुई। सुबह से शहर में धूप निकली हुई थी
बारिश भी शुरू में दस मिनट तो तेज हुई और उसके बाद धीमे हो गई, लेकिन मौसम में ठंडक घोल दी। इससे पहले सुबह से शहर में धूप निकली हुई थी। 11 बजे बाद तो तीखी धूप थी। बारिश के बाद जरूर लोगों को राहत मिली। इससे पहले इससे पहले बीती शाम बाद से रात तक कैचमेंट एरिया में भी तेज बारिश हुई। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार की शाम को शहर के पास उदयसागर झील के गेट तीन-तीन फीट खोले थे। इधर, मौसम विभाग ने उदयपुर जिले सहित संभाग के सभी जिलों में शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।


