उदयपुर का प्रमुख पर्यटन स्थल सहेलियों की बाड़ी 13 जनवरी से आगामी 13 दिनों के लिए बंद रहेगी। उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के कुछ कार्यक्रम यहां होने की वजह से इस स्थान पर कई कार्य किए जा रहे है ऐसे में आमजन के लिए यह बंद रहेगी। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अलग-अलग स्थलों पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए इस पर्यटक स्थल को 13 से 25 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। इसी जगह पर 25 जनवरी की शाम 4 बजे एट होम कार्यक्रम प्रस्तावित है और उसी को लेकर यहां तैयारियां की जा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि इसके मद्देनजर सहेलियों की बाड़ी में सिविल मेन्टीनेंस, विद्युत कार्य तथा उद्यानिकी संबंधी कार्य किए जाने हैं। इसलिए 13 से 25 जनवरी 2025 तक सहेलियों की बाड़ी में आमजन एवं पर्यटकों का प्रवेश बंद किया है। उदयपुर आने वाले टूरिस्ट इस बाड़ी में जरूर आता
उदयपुर में आने वाला टूरिस्ट सहेलियों की बाड़ी में घूमने जरूर आता है। सहेली रोड पर स्थित सहेलियों की बाड़ी में बहुत ही सुन्दर कमल के ताल एवं फूल है साथ ही संगमरमर के मंडप और हाथी के आकार के फव्वारे है। यहां का नजारा कुछ अलग ही होता है। यहां आने वाला टूरिस्ट काफी समय बिताता है।


