अलवर जिले में शनिवार सुबह भी कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा रहा। इससे पहले दो दिन तक घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 20 मीटर तक आ गई थी। शहर की तुलना में गांवों में भी यही हाल है। कहीं कोहरे का असर अधिक है तो कहीं कम है। जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं दिन में शीतलहर की कंपकंपी भी रहती है। लेकिन धूप निकलने से सर्दी से काफी राहत मिल जाती है। जहां घना कोहरा है वहां वाहन चालकों को परेशानी अधिक है। खासकर हाइवे पर चलने के समय खतरा अधिक होता है। शुक्रवार देर शाम से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था। कहीं पर रात 12 भी घने कोहरा रहा। कुछ जगहों पर सुबह कोहरा कम हो गया। दिन में मौसम साफ रहने से फसलों पर पूरी रौनक है। असल में पिछले दिनों मावठ होने से फसलों की ग्रोथ अच्छी हुई है। उसके बाद भी कड़ाके की सर्दी जारी है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान कुछ नीचे जाने की संभावना है। गांवों में सर्दी से बचने के लिए आमजन के पास अलाव का सहारा है। जगह-जगह अलाव के सहारे लोग नजर आते हैं। मावठ होने किसानों को काफी राहत मिली है। वरना खेतों में सिंचाई करनी पड़ती।


