सवाई माधोपुर में फिर से छाया कोहरा:मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

सवाई माधोपुर शहर शनिवार सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। यहां पिछले दो तीन से मौसम साफ था। यहां इस दौरान धुंध और कोहरा नहीं होने से आसमान साफ दिखाई दिया था। जिसके बाद फिर से यहां धुंध और कोहरा देखा गया। इससे पहले शुक्रवार को यहां पूरे दिन अच्छी धूप भी खिली, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सवाई माधोपुर में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में मौसम का हाल सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को‌ मौसम में बदलाव की संभावना है। जिससे सवाई माधोपुर जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से तेज सर्दी का दौर शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *