उदयपुर में 4 पर्यटन स्थलों पर आज होगी पतंगबाजी:संभाग स्तरीय महोत्सव में श्रेष्ठ पतंजबाज को मिलेगा पुरस्कार, लोगों को बांटे जाएंगे तिल के लड्‌डू

राज्य सरकार के आदेश पर बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर उदयपुर में संभागस्तरीय पतंग महोत्सव का आयोजन होगा। शहर के 4 पर्यटन स्थलों पर शाम 4 से 5 बजे तक इसका आयोजन होगा। प्रशासन ने महोत्सव में आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में एडीएम शहर जितेंद्र ओझा ने अधिकारियों की बैठक ली। इसमें संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया- बुधवार को शहर के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पतंगबाजी होगी। इनमें फतहसागर झील की पाल, गणगौर घाट, मोती मगरी एवं सज्जनगढ़ दुर्ग शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक स्थल पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। पतंग महोत्सव में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पतंगों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था, आमजन में तिल के लड्डू वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *