भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उदयपुर शहर और देहात जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदार लाइन में हैं। पार्टी ने वरिष्ठता के आधार पर निवर्तमान अध्यक्षों को रिपीट करने को लेकर भी सोचा, लेकिन उनके लिए उम्र बाधा बन रही है। यहां आए संगठन के पदाधिकारी के सामने पार्टी के कई नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने की अपनी इच्छा उनके सामने रखी है। इधर, आज शाम को उदयपुर शहर जिला में 12 में से 7 मंडल अध्यक्ष लगा दिए गए है। संगठन ने सबकी सुनने के लिए यहां भेजे पदाधिकारी के समक्ष कई नेताओं ने दावेदारी रखते हुए अपने अब तक के कामकाज और वरिष्ठता को बताया। साथ ही संगठन के लिए अपने आप को जिलाध्यक्ष की सीढ़ी तक पहुंचने के लिए तर्क दिए। पार्टी ने सबकी सुनी और अब जयपुर से जिलाध्यक्षों मनोनयन जल्दी होने वाला है। जानकारी के अनुसार, तैयार सूची पर अब डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ चर्चा होने के बाद सूची में से अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी। वैसे यह कहा जा चुका है कि जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान 10 जनवरी तक कर लिया जाएगा और उसी के तहत पार्टी तेजी से काम कर रही है। उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष बनने के लिए ये नाम उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष बनने के लिए ये नाम उदयपुर शहर जिला में 12 में से 7 मंडल अध्यक्ष लगाए इधर, देहात में मंडल अध्यक्षों की सूची जारी
इधर, उदयपुर भाजपा देहात जिला ने अपने 36 मंडलों में से 19 मंडल अध्यक्षों व सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बचे हुए मंडलों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान भी जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा शहर जिला के मंडल अध्यक्षों के नाम भी करीब-करीब फाइनल कर दिए गए हैं इसकी सूची का भी इंतजार है। उदयपुर शहर में कुल 12 मंडल है। उदयपुर देहात में मंडलवार नियुक्त अध्यक्षों के नाम


