श्री सांवलियाजी में 7.76 करोड़ रुपयों की हुई काउंटिंग:29 दिसम्बर को खुला था भंडार, भीड़ के कारण कर दी थी रद्द

श्री सांवलिया जी में सोमवार को दूसरे राउंड की गिनती की गई। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कुल 7 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपए प्राप्त हुए। 29 दिसंबर को दानपात्र खोला गया था। उस दिन 3 करोड़ रुपयों की गिनती भी हुई थी लेकिन अचानक भीड़ बढ़ने के कारण काउंटिंग को रोक दिया गया था। ईयर एंड और न्यू ईयर पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए काउंटिंग दुबारा सोमवार से शुरू हुई है। अगली काउंटिंग कल यानी मंगलवार को की जाएगी। अगली काउंटिंग मंगलवार को होगी मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया जी मंदिर में आज सोमवार सुबह 11 बजे राजभोग आरती के बाद दानपात्र से निकली राशि की गिनती शुरू की गई। शाम तक लगभग 4 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपयों की काउंटिंग हुई। पहले राउंड में लगभग 3 करोड़ रुपए की काउंटिंग हुई थी। अब तक कुल 7 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। अभी अगली काउंटिंग कल मंगलवार को की जाएगी। दानपात्र के अलावा मनीऑर्डर, ऑनलाइन जमा राशि का भी हिसाब होगा। इसके अलावा सोने चांदी का भी तौल किया जाएगा। 29 दिसंबर को खुला था भंडार 29 दिसंबर को भंडार खोलने के बाद अचानक से भीड़ बढ़ गई थी। 2 बजे के अंदर ही काउंटिंग बंद कर रुपयों को बोरों में भरकर सुरक्षित रख दिया गया था। इतने दिनों तक साल के अंत में और साल के पहले हफ्ता होने के कारण भक्तों की भीड़ भी काफी रही। इसी कारण से गिनती को टाला गया। काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, नायब तहसीलदार शिव शंकर पारिक, संस्थापन अधिकारी लेहरी लाल धनगर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भैरू गिरी गोस्वामी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *