उदयपुर रेंज आईजी राजेश मीणा मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उनके भीलवाड़ा पहुंचने पर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की और पुलिस अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उनका स्वागत किया। एसपी ऑफिस में आईजी ने भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न थाना प्रभारी से उनके थाना क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों और घटनाओं की जानकारी ली। आईजी मीणा ने पुलिस अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग से काम करने, किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचने, साइबर क्राइम की घटनाओं को गंभीरता से लेने सहित कई बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लेट लतीफ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही। बैठक के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था,साल भर का लेखा-जोखा, पेंडेंसी खत्म करने सहित अपराधी गतिविधियों और अपराध को कम करने के लिए पुलिसिंग को मजबूत करने की बात कही। इनकी रही मौजूदगी बैठक में एडिशनल एसपी पारस जैन, प्रशिक्षु आईपीएस जतिन जैन, सीओ सदर श्याम सुंदर विश्नोई, सीओ सिटी मनीष बड़गूजर सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।


