उदयपुर से मुंबई, दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइट्स चलेगी:कोलकोता से उदयपुर के लिए भी एक फ्लाइट्, स्पाइसजेट ने जारी किया शेडयूल

आज झीलों की नगरी उदयपुर से अगर आप मुंबई, दिल्ली या कोलकाता की यात्रा करने वालों के लिए अब नई सेवाएं नंवबर में शुरू करने जा रहा है। निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने उदयपुर से ​दिल्ली और मुंबई के ​लिए यह नई सेवा शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही कोलकोता से उदयपुर तक भी एक फ्लाइट चलेगी। इसके तहत उदयपुर से दिल्ली के लिए सुबह 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान रवाना होगा जो दोपहर 1.10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। दिल्ली से वापसी में ये 1.45 बजे रवाना होगी जो दोपहर 3.15 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी प्रकार उदयपुर से मुंबई वाली फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे रवाना होकर 5.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसी प्रकार मुंबई से सुबह में ये फ्लाइट 8.55 बजे रवाना होकर सुबह 10.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार कोलकोता से फ्लाइट 5.20 बजे रवाना होगी जो वाया मुंबई होकर रात 10.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। कोलकता के वापसी में उदयपुर से अभी फ्लाइट नहीं दी है। स्पाईस जेट के राजस्थान मैनेजर (सेल्स) मनीष सेनी ने बताया कि ये विमान सेवाएं 6 नवंबर से शुरू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *