उद्यमिता सेमिनार: आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया

सीपत | स्वदेशी जागरण मंच, बिलासपुर इकाई द्वारा युवाओं में उद्यमिता की सोच विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु विभिन्न स्कूलों में स्वालंबी भारत अभियान के अंतर्गत सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। मंच के सदस्यों ने छात्रों को स्वरोज़गार और स्वावलंबन की ओर प्रेरित किया, जिससे वे भविष्य में रोजगार मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें। यह कार्यक्रम पं. रामदुलारे स्कूल सरकंडा, सरस्वती शिशु मंदिर, बिरकोना, अशोक नगर व उस्लापुर के शासकीय स्कूलों में आयोजित किया गया। महिला विंग की सम्भागीय प्रमुख अरुणा दीक्षित ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए 100% रोजगार देना संभव नहीं है, इसलिए युवाओं को उद्यमिता की ओर बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि चीन और जापान जैसे देशों ने उद्यमिता के बल पर ही आर्थिक शक्ति प्राप्त की है और भारत भी लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बन सकता है। 2030 तक भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे अभियान में उन्होंने भारत की 35 करोड़ युवा आबादी को निर्णायक शक्ति बताया। इस अवसर पर रमेश प्रधान, सुशांत द्विवेदी, डीके. राय, किरण सिंह, सुमन द्विवेदी, अवनीश त्रिपाठी, सतीश यादव, प्रमिला खाका, संतोष सूर्यवंशी व कृष्ण कुमार पाण्डे उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *