सुकमा के वीरागंगलेर में सीआरपीएफ ने खोला जिले का 15वां कैंप

भास्कर न्यूज| दोरनापाल सुकमा जिले के वीरागंगलेर में पुलिस ने सुरक्षा बल का नया कैंप स्थापित किया है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत स्थापित किए गए कैंप से अब आस-पास के ग्रामीण इलाकों में विकास होगा। मानसून के दौरान बारिश और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए कैंप स्थापित किया। वीरागंगलेर में कैंप स्थापित होने से मरईगुड़ा से किस्टारम व्हाया गोलापल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने लगी है। 1 जनवरी 2024 से अब तक जिले में 15 नए कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। कैंपों की स्थापना के चलते जिले में 518 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। वहीं 63 नक्सली मार गिराए गए हैं और 447 नक्सली गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सुकमा जिले में टेकलगुड़ेम, पुवर्ती, मुकराजकोंडा, दुलेड़, पुलनपाड़, लखापाल, तुमालपाड़, रायगुडे़म, गोलाकोंडा, गोमगुड़ा, मेटागुड़ेम आदि में कैंप खुल गए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *