लुधियाना| सरूपसंज इंडस्ट्रीज लिमिटेड लुधियाना, बजाज संज लिमिटेड लुधियाना, बजाज मोटर्स लिमिटेड गुड़गांव, अपैक्स पैट्रोलियम के संस्थापक तथा आर्य समाज मॉडल टाऊन के पूर्व प्रधान स्व. सरूप नारायण बजाज की पुण्यतिथि फोकल पॉइंट में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। स्व. सरूप नारायण बजाज की पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम हवन किया गया। सरूपसंज इंडस्ट्रीज के प्रांगण में सभी स्टाफ मेंबरों ने सर्वप्रथम प्रार्थना की। सुपुत्र सुभाष बजाज ने कहा कि बजाज परिवार आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें पिता सरूप नारायण बजाज का महत्वपूर्ण आशीर्वाद है। पिता सरूप नारायण बजाज के अनुभवों को ग्रहण कर उनके तीनों बेटे एसपी बजाज, वीपी बजाज, सुभाष बजाज पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर बिजनेस समूह को असीम बुलंदियों तक ले जा रहे हैं। इस मौके पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने सरूप नारायण बजाज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत बजाज परिवार की ओर से विशाल भंडारा लगाया गया।


