लुधियाना| हिन्दू न्याय पीठ संगठन की ओर से मॉडल टाउन क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर समाजसेवी दीपक अरोड़ा को संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों तथा मॉडल टाउन स्कूटर मार्केट के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने दीपक अरोड़ा को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें औपचारिक रूप से चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान प्रवीण डंग ने कहा कि दीपक अरोड़ा लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नवनियुक्त चेयरमैन दीपक अरोड़ा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान परमजीत सिंह चावला, लक्की सोनकर, मंजीत देओल, दीपक गर्ग और हरीश छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


