कंवर ग्रेवाल का लाइव कॉन्सर्ट, भंगड़ा और गिद्दा टीम की प्रस्तुति ने जमाया रंग

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज, गिल पार्क लुधियाना में दो दिवसीय कल्चरल फेस्टिवल आनंद उत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। कॉलेज के अलग-अलग डिपार्टमेंट के छात्रों ने प्रोग्राम के दौरान कल्चरल एक्टिविटीज में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। फेस्ट के पहले दिन हुई इंटर-डिपार्टमेंटल कॉलेज एक्टिविटीज में लाइट वोकल, फोक सॉन्ग, वेस्टर्न सोलो, मेहंदी, क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, कोलाज मेकिंग आदि शामिल रहे। इस मौके पर कॉलेज की भंगड़ा और गिद्दा टीम की खास प्रेजेंटेशन ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। आनंद उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे लुधियाना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के जॉइंट कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों ने वि चार अपने सांझा किए। पहले दिन का मेन अट्रैक्शन मशहूर पंजाबी सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल का लाइव कॉन्सर्ट था। उन्होंने अपनी रूहानी आवाज में मस्त बना दीन गे, टिकतां दो ले लीन और कई दूसरे मशहूर गाने गाकर माहौल को जोशीला बना दिया। प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि ऐसे प्रोग्राम स्टूडेंट्स का आत्म विश्वास बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी को पंजाबी भाषा और कल्चर से जुड़ने का संदेश भी दिया। ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के डायरेक्टर इकबाल सिंह भी विशेष तौर पर प्रोग्राम में शामिल हुए और अलग-अलग मुकाबलों में छात्रों की उच्च स्तरीय परफॉर्मेंस के लिए कल्चरल कमेटी को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. केएस मान, प्रो. जसवंत सिंह तौर, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर और कल्चरल कमेटी से जुड़े सभी फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स ने इवेंट को सफलतापूर्वक संचालित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *