उद्योगों में निर्यात कर के विरोध में सौंपा ज्ञापन

सिटी रिपोर्टर | भिलाई छतीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार कलेक्टर अभिजीत सिंह मुलाकात कर निगम द्वारा थोपे जा रहे निर्यात कर के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन और उद्योग चेंबर अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने उन्हें बताया कि भिलाई​ निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में निर्यात कर अदा करने बाबत सभी उद्योग में नोटिस दिया था। इस संबंध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई द्वारा आयुक्त को अनैतिक निर्यात कर के विरोध में पूरे तर्क के साथ आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने हमें मंत्रालय व संबंधित विभाग प्रभारी से मिलकर कर प्रयास का सुझाव दिया था। चेंबर द्वारा उन्हें बताया गया था कि जीएसटी कर प्रारंभ होने के बाद निर्यात कर का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में इसे समाप्त किया जाए। लेकिन पुनः निगम द्वारा सभी उद्योगों में निर्यात कर पटाने का दबाव डाला जा रहा है, जो अनैतिक है। व्यापारियों ने ज्ञापन में निर्यात कर समाप्त करने निवेदन किया। कलेक्टर ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग तक ज्ञापन भेजकर व्यापारियों की इस समस्या का उचित हल निकाला जाएगा। विनोद सोनी, अनुपम पांडे, मनोहर कृष्णानी, सुनील मिश्रा, विवेक मिश्रा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *