तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, कल से शुरू होगा

जांजगीर| छत्तीसगढ़ में 28 जुलाई से हड़ताल पर गए तहसीलदार अब काम पर लौटेंगे। वे 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। हड़ताल के चलते तहसील कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया था। आम लोगों को जमीन, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कामों में परेशानी हो रही थी। 6 अगस्त को छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से रायपुर में बैठक की। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी सभी 17 मांगों को विस्तार से रखा। मंत्री ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने मांगों पर ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद संघ ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। अब तहसीलदार 8 अगस्त से फिर से काम पर लौटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *