जांजगीर | साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल से मिली शिकायत पर जांजगीर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक्सिस बैंक शिवरीनारायण शाखा में अपने नाम से खाता खोलकर 31 लाख 49 हजार 312 रुपए की अवैध लेन-देन की। जांच में सामने आया कि इन खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड से मिली रकम को जमा करने और अवैध लाभ कमाने के लिए किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में वंश देवांगन(19) निवासी बिर्रा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा, बलराम श्रीवास(30) निवासी किकिरदा थाना बिर्रा जिला सक्ती और राहुल साहू(21) निवासी पेंड्री थाना हसौद जिला सक्ती शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है।


