जांजगीर| जिले में खेलों को बढ़ावा देने प्रथम फास्ट फाइव राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 7 अगस्त से शुरू होगी। टूर्नामेंट टीसीएल कॉलेज के इंडोर हॉल में दो दिन तक चलेगा। समापन 8 अगस्त को होगा। उद्घाटन आज दोपहर 2 बजे होगा। मुख्य अतिथि विधायक व्यास कश्यप रहेंगे। अध्यक्षता नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष रेखा देव गढ़ेवाल करेंगी। स्पर्धा में प्रदेश के 16 जिलों से बालक वर्ग की टीमें और 14 जिलों से बालिका वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। कुल 300 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।


