रक्षाबंधन पर बन रहा शनि-मंगल का दुर्लभ योग

भास्कर न्यूज | जांजगीर इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को पूरे देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ रहने वाला है, क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। साथ ही, आकाश में शनि और मंगल का दुर्लभ प्रति युति योग भी बन रहा है, जो तीन राशियों मेष, वृश्चिक और मीन के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर अगर भद्रा काल हो तो उस समय राखी बांधना वर्जित माना जाता है। भद्रा काल में शुभ कार्य जैसे विवाह, यज्ञ, या रक्षा सूत्र बंधन करना अशुभ माना गया है क्योंकि भद्रा काल को मंगल कार्यों के लिए अवरोधक समय माना गया है लेकिन इस बार रक्षाबंधन 2025 पर कोई भी भद्रा नहीं है, यानी पूरे दिन राखी बांधना पूरी तरह से शुभ रहेगा। यह एक दुर्लभ संयोग है जो इस त्योहार को और भी विशेष बना रहा है। 9 अगस्त 2025 को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सबसे उत्तम समय रहेगा। रक्षाबंधन के दिन सुबह 8:18 बजे प्रति युति योग बन रहा इस रक्षाबंधन पर सुबह 8:18 बजे शनि और मंगल के बीच प्रति युति योग बन रहा है। शनि मीन राशि में और मंगल कन्या राशि में रहेंगे, जो एक-दूसरे के ठीक विपरीत (180° पर) स्थित होंगे। यह योग न केवल ऊर्जा और स्थिरता को दर्शाता है, बल्कि तीन राशियों के लिए अप्रत्याशित लाभ भी लेकर आ सकता है। इन राशियों के लिए लाभदायक {मेष राशि: प्रमोशन और रुके हुए काम पूरे होने के योग। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। {वृश्चिक राशि: पुरानी बीमारियों से राहत और घर में शुभ समाचार की संभावना। निवेश से लाभ। {मीन राशि: विद्यार्थियों को सफलता, यात्रा के योग और रुका हुआ धन वापसी के संकेत।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *