जांजगीर | रंजिश के चलते एक युवक द्वारा चाकू लहराकर डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चांपा के चरण नगर निवासी विनोद कुमार अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी वार्ड 14 निवासी मुकेश ठाकुर (30) ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से मारने की धमकी दी। इससे डरकर विनोद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चाकू भी जब्त किया गया। मुकेश के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


