ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने 1 महीने में 59 बच्चों को खोजा

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में जुलाई 2025 में ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इसका मकसद गुमशुदा और अपहृत बच्चों की तलाश करना था। इस अभियान में जांजगीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एक माह के भीतर 59 बच्चों को खोज निकाला गया। इनमें 11 बालक और 48 बालिकाएं शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर यह अभियान शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, बिहार, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में जाकर बच्चों को तलाशा। सभी 59 बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *