भास्कर न्यूज | जांजगीर बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत रायगढ़ स्टेशन पर यार्ड मॉडिफिकेशन का काम किया जाएगा। यह काम 31 अगस्त से 15 सितंबर, 2025 तक चलेगा, जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द या उनके परिचालन में बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही यह सूचना जारी कर दी है। यह अस्थायी बदलाव रायगढ़ स्टेशन पर चौथी रेललाइन को जोड़ने के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण हो रहा है। रेलवे के अनुसार, इस काम के पूरा होने के बाद परिचालन दक्षता, गति और समय की पाबंदी में सुधार होगा। टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113) 30 अगस्त से 2 सितंबर तक, बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस (18114) 31 अगस्त से 3 सितंबर तक, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस (18109/18110) 3 सितंबर को, बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस (22843/22844) 29 और 31 अगस्त को, हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (12262/12261) 2 और 3 सितंबर को, कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102) 29 और 31 अगस्त को, रायगढ़- बिलासपुर मेमू (68735/ 68737) और बिलासपुर- रायगढ़ मेमू (68736/ 68738) 30 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द रहेगी। इन एक्सप्रेस ट्रेनों की नहीं मिलेगी सुविधा परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस (12262/12261) 29 और 1 सितंबर को (आने वाली) और 31 और 2 सितंबर को (जाने वाली) ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस (12101/12102) 30 और 1 सितंबर को (आने वाली) और 1 और 3 सितंबर को (जाने वाली) ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।


