लुधियाना| श्री अरबिंदो कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में उद्योग अकादमिक विशेषज्ञ व्याख्यान श्रृंखला के तहत अतीत से भविष्य की ओर: उद्यमिता के भविष्य का खाका विषय पर एक प्रभावशाली पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता के बदलते परिदृश्य से अवगत कराना और उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देना था। पैनल चर्चा में आदिश ओसवाल चेयरमैन, ओसवाल ग्रुप, आशीष गर्ग मैनेजिंग डायरेक्टर, हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड और अमित थापर प्रेसिडेंट, गंगा एक्रोवूल्स लिमिटेड ने बतौर पैनलिस्ट सहभागिता की। चर्चा का संचालन डॉ. प्रेम कुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एजुकेशन, मुंजाल बीसीयू सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पूजा जैन द्वारा किया गया, जबकि आरके रेवाड़ी, सेक्रेटरी, गवर्निंग बॉडी, एसएसीसीएम ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों के प्रश्नों के माध्यम से स्टार्टअप संस्कृति, उद्योग की वर्तमान चुनौतियां और भविष्य के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) विशाल कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को उद्योग की वास्तविकताओं से जोड़ने और उन्हें भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित करते हैं।


