केंद्रीय बजट: विकास, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त रोडमैप: राकेश कपूर

भास्कर न्यूज | लुधियाना राकेश कपूर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 भारत की आर्थिक मजबूती, वित्तीय अनुशासन और समावेशी विकास के प्रति सरकार की स्पष्ट और दूर दर्शी सोच को दर्शाता है। वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद यह बजट विकास और स्थिरता के बीच संतुलन बनाते हुए देश को दीर्घकालिक प्रगति की दिशा में आगे ले जाने वाला है। बजट में मध्यम वर्ग को कर राहत और कर प्रणाली के सरलीकरण से घरेलू खपत, बचत और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। बुनियादी ढांचे-जैसे सड़क, रेलवे, आवास, शहरी विकास और लॉजिस्टिक्स पर निरंतर जोर से रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कृषि और ग्रामीण विकास के लिए बढ़ा हुआ समर्थन, सिंचाई, कृषि-तकनीक और किसान ऋण पर ध्यान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा। MSME, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए प्रोत्साहन उपाय मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही, राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखने का संकल्प सरकार की जिम्मेदार और संतुलित आर्थिक नीति को दर्शाता है, जिससे निवेशकों का भरोसा और आर्थिक स्थिरता दोनों मजबूत होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *