उधार दिया एक हजार वापस मांगा तो चाकू से किया हमला

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के लखोली वार्ड में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना को सात युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। जिन पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इधर चाकूबाजी में घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जारी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे की है। लखोली के अटल आवास में रहने वाले दीपक ढीमर ने मोहल्ले के ही मनीष मौर्या को एक हजार रुपए उधार दिया था। शुक्रवार को दीपक ने अपने एक हजार रुपए वापस मांगे। इस पर मनीष मौर्या ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद मनीष अपने साथी आकाश मरकाम, विकास मरकाम, रवि, जितेंद्र, भैयालाल और याकूब के साथ इमली तालाब के पास पहुंचा। जहां दीपक पहले से मौजूद था। सभी युवकों ने दीपक से मारपीट शुरू कर दी और धारदार चाकू से उस पर जानलेवा हमला दिया। कोतवाली पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *