दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हेरोइन की रकम को नशे के सौदागरों ने एक युवक तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उन्होंने उसे बांधकर रखा। मारा पीटा और नशे का इंजेक्शन भी दिया। पुलिस ने युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया, लेकिन केवल अपहरण और मारपीट का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस युवक का नशे के सौदागरों ने अपहरण किया उसने भास्कर को खुद पूरी वारदात के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि उसका नाम हरीश सोनी है और वो खुर्सीपार में रहता है। उज्जवल सिंह नाम का युवक चिट्टा बेचने का काम करता है। वहीं के निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ टकली, शुभम सिंह व अन्य लोग उसके द्वारा लाई गई हेरोई को सप्लाई करने का काम करते हैं। हरीश सोनी भी उज्जवल के लिए कभी काम करता था, लेकिन कुछ विवाद हो जाने के चलते उसने उसके साथ काम करना छोड़ दिया और कंपनी में काम करने लगा। इसी दौरान उज्जवल ने पंजाब से लड़के को भेजकर हेरोइन मंगवाया। उज्जवल को लगा हरीश उसके खिलाफ मुखबिरी करेगा। इसको लेकर उसने उसकी किडनैपिंग का प्लान बनाया। उसने हरीश को फोन करके 21 मई की रात उसे खुर्सीपार में टकली के घर के सामने एक निर्माधीन मकान में बुलाया। उज्जवल, टकली और शुभम ने बैठकर हरीश के साथ वहां हेरोइन का नशा किया। इसके बाद उज्जवल वहां से चला गया। जब हरीश जाने लगा टकली ने उसे रोक लिया और बोला कि वो किडनैप हो चुका है अब वो यहां से कहीं नहीं जाएगा। इसके बाद उन्होने हरीश का फोन छीन लिया और मारपीट किया। एक दिन यहां रखने के बाद वो लोग हरीश का हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डालकर जामुल थाना अंतर्गत सुरडुम में उज्जवल की अरामिल में ले गए। वहां से हरीश ने भागने की कोशिश की तो उन लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटा और लोगों को बताया कि चोर है और मारते हुए फिर से आरा मिल ले गए। वहां उसे चाकू व अन्य चीजों से बुरी तरह मारा। इसी दौरान वहां के सुपरवाइजर से पुरानी पहचान होने से हरीश ने उसका फोन मांगा और उससे अपने भाई को मैसेज भेजा। इसके बाद हरीश के भाई खुर्सीपार पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसीसीयू टीम की मदद से पुलिस ने हरीश को तो बचा लिया, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ अहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। उज्जवल सालों से चला रहा कई अनैतिक काम उज्जवल पुलिस रिकार्ड में पुराना बदमाश है। वो खुर्सीपार में जुआ, गांजा, हेरोइन बेचने से लेकर लड़कियां सप्लाई करने तक का काम करता है। इसके बाद भी पुलिस ने इस पर कड़ाई नहीं की और किडनैपिंग तक करने की शाजिस रच डाला।


