उन्हैल| कस्बे में गुरुवार को मां भवानी कृषि सेवा केंद्र पर 39 मीट्रिक टन यूरिया खाद की आपूर्ति हुई। इसको कृषि पर्यवेक्षक एवं सहायक कृषि अधिकारी की निगरानी में किसानों को वितरीत किया गया। सहायक कृषि अधिकारी डॉ. विशाल जैन ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर यूरिया खाद की आपूर्ति हो रही है। अतः किसानों को सलाह दी जाती हैं कि अनावश्यक रूप से खाद का भंडारण नहीं करें एवं उचित मात्रा में यूरिया का उपयोग करें।


