शहर में मूर्ति चौराहा से मामा भांजा तक के थडियों, ठेलों को हटाया गया। नगरपरिषद की ओर से अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई शुरू हुई। यहां प्रेम मंदिर सिनेमा के बाहर अतिक्रमण निषेध का बोर्ड लगा गया। सुबह से ही नगरपरिषद की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई थी जो दोपहर तक जारी रही। इस मौके पर निरीक्षक चंद्रशेखर सहित अन्य मौजूद रहे।


