झालावाड़| जिला स्तरीय पंच गौरव कार्यक्रम 10 दिसंबर को होगा। जिसमें झालावाड़, झालरापाटन, गागरोन, दुर्गपुरा, मंडावर कोलना, सलोतिया एवं बाघेर के 5000 विद्यार्थी गागरोन किले का भ्रमण करेंगे, गागरोन किले की पेंटिंग करेंगे। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश एवं जानकारी देने के लिए सीबीईओ कार्यालय के निर्देशन में बैठक पंचायत समिति सभागार झालरापाटन में की गई। बैठक में सभी विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित रहे। डीईओ माध्यमिक भीम सिंह जाट, एडीईओ माध्यमिक पवन कुमार पाटीदार, प्रधानाचार्य मंडावर हेमराज पारेता, संकल्प एकेडमी स्कूल के निदेशक उदयभान सिंह एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चन्द्र सोनी ने सभी संस्था प्रधानों को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी एवं दिशा निर्देश प्रदान किए।


