उपकारी का उपकार नहीं भूलना ही धर्म है

सवाईमाधोपुर| पोरवाल वाटिका में श्री पोरवाल संघ के तत्वावधान में महामंत्र नवकार के जाप और सिद्ध भगवान की आरती से धर्म सभा की शुरुआत हुई। श्रमण संघीय उप प्रवर्तिनी मंगल प्रभा म.सा. ने अपने सारगर्भित प्रवचन में उपकारी के उपकार को नहीं भूलने पर विस्तार से बताया ओर कहा कि पोरवाल उद्धारक रामकंवार महाराज ने पोरवाल परिवार सूरवाल में जन्म लेकर संयम अंगीकार कर सकल पोरवाल समाज को जैन धर्म से जोड़ा और जिन उपासक बनाया। साध्वी हर्षिता ने मधुर स्वर में भजन की सुंदर प्रस्तुति देकर धर्मसभा को मंत्रमुग्ध किया। साध्वी दिव्यांशी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में श्रावक-श्राविकाओं को भव सुधारने में गुरु की महत्ती भूमिका को विस्तार से समझाया। साध्वी मंडल ने पोरवाल राजधानी सवाई माधोपुर में 11 बीघा जमीन लेकर 4 बीघा में संघ कार्यालय निर्माण और समाज उपयोग के लिए योजना के लिए राष्ट्रीय संघ अध्यक्ष छगनलाल जैन की खूब खूब प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में आए वीर परिवारों का पोरवाल संघ की ओर से बहुमान किया गया। पोरवाल संघ द्वारा धर्मसभा में पधारे जयपुर, कोटा, अलीगढ़, बरवाड़ा, सूरवाल, पचाला, कुश्तला सहित नगर परिषद क्षेत्र शहर,आवासन मंडल, आलनपुर, मंडी रोड, बजरिया, आदर्श नगर स्थित स्थानकवासी परंपरा के श्रमण संघ, समता संघ, रत्न संघ, तेरापंथ धर्म संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों सहित धर्मसभा में उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं का शाब्दिक सम्मान करते हुए आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *