उपचुनाव: वेस्ट हलके में बाहरी लोग वोटर लिस्ट लेकर घूम रहे

कांग्रेस प्रत्याशी भारतभूषण आशू ने डिप्टी कमिश्नर को बताया है कि वेस्ट हल्के में उपचुनाव के मद्देनजर बाहरी जिलों के लोग घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि उक्त लोगों के हाथ में चुनाव से वोटर लिस्ट है और वह घर घर घूमकर वोटरों का पता लगा रहे हैं जो सही नहीं है। कहा कि इस बारे में उक्त लोगों से पूछा तो वह स्वीकार कर रहे हैं जबकि उनके साथ बीएलओ भी नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी भारतभूषण आशू ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी आशू ने डीसी से की शिकायत वेस्ट हलके में बाहरी लोगों के वोटरों लिस्ट लेकर घूमने का मामला सामने आया है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी भारतभूषण आशू ने डिप्टी कमिश्नर से इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने वीडियो रिकार्डिंग सबूत के तौर पर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजी है। कांग्रेस और आप की ओर से प्रत्याशी घोषित करने के बाद वेस्ट हलके में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वोटर लिस्ट तैयार होने के बीच वार्ड में बाहर लोगों के घूमने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु जैन को की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *