जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लुधियाना की ओर से 10 मई को जिला व उपमंडल न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव हरविंदर सिंह ने बताया कि लुधियाना, जगराओं, खन्ना, समराला और पायल में अदालतें लगेंगी। इसमें किराया, बैंक वसूली, बिजली-पानी के बिल, वेतन-भत्ते, राजस्व व आपदा मुआवजा जैसे मामलों के निपटारे के अलावा धारा 138 समेत आपसी सहमति वाले प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई भी की जाएगी। लोक अदालत में सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा।


