उपद्रव करने वाले 5 लोगों पर प्रतिबंधात्म कार्रवाई

जांजगीर| जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए की गई। पुलिस ने इस दौरान 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर; राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार, 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास 19 वर्ष, निवासी शांति नगर, दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन 26 वर्ष, निवासी भाठापारा और सुमित रत्नाकर के नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *