उपलीपाली कोतवाल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:शौच के लिए घर से निकला था, जंगल में फंदे से लटका मिला शव, मामला दर्ज

देवगढ़ थाना क्षेत्र के उपली पाली कोतवाल गांव में शुक्रवार शाम एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 24 वर्षीय दिनेश मीणा, पुत्र शांतिलाल मीणा, निवासी उपली पाली कोतवाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दिनेश शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अपने ससुराल अणत, थाना पारसोला से अपने गांव उपली पाली कोतवाल लौटा था। गांव पहुंचने के बाद उसने अपने तीन बच्चों को बिस्किट और अन्य खाने-पीने की सामग्री दिलाईं। इसके बाद वह शौच के लिए जंगल की ओर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया। काफी समय बीतने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उन्हें जंगल में एक पेड़ से दिनेश का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव को नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मृतक के पिता ने मॉर्च्युरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर देवगढ़ थाना के जांच अधिकारी भरत राज सिंह ने मर्ग दर्ज किया और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *