गढ़वा | उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत प्राप्त राशि और खर्च से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभाकक्ष में जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी सरकार से विभिन्न कार्यों और योजनाओं के संचालन के लिए आवंटन प्राप्त हुआ है। इस आवंटन के विरूद्ध राशि खर्च किया जाना है। मार्च महीने में प्राप्त आवंटन की निकासी कर नियमानुकूल खर्च करना है। बैठक के दौरान सभी विभागों से बारी-बारी से योजना और गैर-योजना मदों समेत अन्य प्रयोजनों के लिए विभिन्न मदों/शीर्षों में प्राप्त राशि की स्थिति व खर्च करने संबंधी अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए मार्च महीने तक राशि की निकासी कर खर्च करने का निर्देश दिया है। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से प्राप्त आवंटन की विवरणी मद/शीर्ष वार मांगी गई।


