गढ़वा से रांची तक प्रतिदिन नई मेमू ट्रेन चलाने सहित सांसद ने रेल मंत्री के समक्ष कई मांगों रखी

गढ़वा | सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण मांग को पूर्ण कराने का अनुरोध किया है। सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के लंबित रहने के कारण उस क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक परियोजना गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज रेलवे लाइन के निर्माण से संबंधित है और दूसरी परियोजना बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर तक रेल लाइन निर्माण से संबंधित है। दोनों रेल परियोजना में एक समानता है और वह है कि कई किलोमीटर तक दोनों परियोजनाओं में रेलवे लाइन का निर्माण हो चुका है। इन दोनों रेल परियोजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च भी हो चुके हैं परंतु वर्षों से उस पर कार्य होना बंद हो गया। उन्होंने कहा कि गया-शेरघाटी इमामगंज-डालटनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना, बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर नई रेलवे लाइन का शीघ्र कार्यान्वयन कराने की मांग किया है। कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी। इन दोनों रेल परियोजनाओं को पूर्ण होने से न केवल पलामू संसदीय क्षेत्र पलामू के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी बल्कि बिहार और छत्तीसगढ़ राज्यों के संबंधित जिलों के निवासियों को भी सुविधा होगी। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने उपरोक्त मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और उक्त संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द उक्त मांग पूर्ण होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *