गढ़वा: जहर खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, इलाजरत

गढ़वा | मेराल थाना क्षेत्र के पेशका गांव निवासी कईल प्रजापति की पत्नी कमला देवी 65 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में घरेलू विवाद उत्पन हुआ था। उसी बात से उग्र होकर महिला ने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *