उपायुक्त ने शतरंज बनाने वाले कारीगरों को किया सम्मानित

अमृतसर| डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने आज हाल ही में सिंगापुर में आयोजित विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले भारतीय शतरंज खिलाड़ी गुकेश के लिए शतरंज की मोहरें बनाने वाले कारीगरों को विशेष रूप से अपने कार्यालय में आमंत्रित किया। इस मौके पर शतरंज की मोहरें बनाने के संबंध में उन्हें अमृतसर में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि अमृतसर में लगभग 100 वर्षों से शतरंज की मोहरें बनाई जाती रही हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने अमृतसर में प्रचलित इस कला की बारीकियों को समझते हुए आश्वासन दिया कि अमृतसर की इस कला को पूरी दुनिया में उजागर किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त ने शतरंज के महारथी एवं चोपड़ा शतरंज के मालिक बलजीत सिंह को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *