खालसा कालेज स्कूल के छात्र ने जूडो में जीता स्वर्ण

भास्कर न्यूज | अमृतसर खालसा कॉलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक छात्र ने जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल, शिक्षकों और माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत सिंह गोगोआनी ने खेल प्रभारी रनकीरत सिंह संधू, जूडो कोच करमजीत सिंह, खिलाड़ियों के माता-पिता और स्कूल स्टाफ को बधाई दी और कहा कि 68वें स्कूल नेशनल गेम्स 2024-25 लुधियाना में आयोजित किए गए थे। इन खेलों में भारत के विभिन्न राज्यों से अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि करमजीत सिंह जूडो की कोचिंग प्राप्त कर रहे। 11वीं कक्षा में पढ़ रहे पवन कुमार ने 19 वर्ष से कम वजन के 73 किलोग्राम वर्ग में 5 राउंड में फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक जीता। गुजरात के खिलाड़ी को हराकर पदक जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *