अमृतसर| उप्पल न्यूरो अस्पताल ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए कदम बढ़ाया है। अस्पताल की टीम की ओर से रामदास के समीप गांव घोनेवाल में जाकर प्रभावित लोगों को फस्ट ऐड मेडिकल किट वितरित की इन किट्स में आवश्यक दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री और स्वच्छता संबंधी सामान शामिल है, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके। उप्पल न्यूरो अस्पताल के संस्थापक डॉ. अशोक उप्पल ने कहा की इस संकट की घड़ी में उप्पल न्यूरो अस्पताल पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है हमारा प्रयास है कि इस आपदा के समय प्रभावित परिवारों को समय पर प्राथमिक मेडिकल सहायता मिल सके।


