अमृतसर| ईएमसी हॉस्पिटल्स की एक इकाई पल्स हॉस्पिटल ने समाज में बढ़ते हृदय रोग और मोटापे के खतरे को लेकर जागरूकता फैलाने की पहल की है। अस्पताल का मानना है कि इलाज के साथ-साथ समय पर रोकथाम भी ज़रूरी है। पल्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता के अनुसार, मोटापा आजकल की जीवनशैली की एक बड़ी समस्या है, जो हृदय पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मोटे लोगों में सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, तेज धड़कन और असामान्य थकान जैसे लक्षण दिखते हैं, जिन्हें नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए। ईएमसी हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ. ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि पल्स हॉस्पिटल का लक्ष्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सचेत बनाना भी है।


