भास्कर संवाददाता | मुरैना उभरते ऊर्जा परिवर्तन विषय को लेकर मंगलवार को एक्सीलेंस पीजी कॉलेज के 136 एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज भवन से न्यू कलेक्टोरेट तक रैली का आयोजन किया।रैली में एनसीसी कैडेटस–सबको जागरूक करना है ऊर्जा को बचाना है के नारे लगा रहे थे। कॉलेज की स्मार्ट क्लास में इमर्जिंग एनर्जी ट्रांजिशनस विषय पर विषय विशेषज्ञ डॉ ए के उपाध्याय प्राध्यापक भौतिक शास्त्र ने कहा कि एनर्जी की क्यों आवश्यकता है, इसे हमें कैसे बचाना है, हमें ग्लोबल वार्मिंग से किस तरह बचना है के बारे में अपनी बात रखी साथ ही उन्होंने बताया कि जीवाश्म ईंधन के कारण ग्रीनहाउस गैस जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण है I कार्बन उत्सर्जन को किस प्रकार हमें काम करना है। नवीन ऊर्जा स्रोतों का विकास का जैसे सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, हाइड्रो इलेक्ट्रिक एनर्जी, बायोमास, जियो थर्मल एनर्जी इत्यादि के बारे में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी I कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल सिंह, डॉ अरविंद सिंह गहलोत, डॉ राम लखन सखवार, डॉ अशोक नरवरिया एवं 8 मप्र बटालियन एनसीसी ग्वालियर से सूबेदार बीएचएम हवलदार रामनरेश, एनसीसी अधिकारी मेजर राजवीर सिंह किरार व ऋषिगालव महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मुश्ताक खान मौजूद रहे।


