उमंग: बच्चों को घरेलू सामान से केक बनाना सिखाया

बिश्रामपुर| शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंजनगर में पूर्व व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत उमंग कार्यक्रम के तहत बच्चों को केक बनाया सिखाया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख पार्वती सरुता के मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षिका लक्ष्मी सिंह राठौर ने विद्यालय के बच्चों को घर में आसानी से मिलने वाले सामग्री आटा, सूजी, मिल्क पाउडर , इलायची पाउडर, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा का उपयोग कर स्वादिष्ट केक बनाना सिखाया। शिक्षिका ने बच्चों के सामने केक बनाने का तरीका ओवन और प्रेसर कुकर दोनो बर्तनों मे कैसे बेक कर सकते है इसकी विधि भी बताई।आयोजन में विद्यालय के सभी कर्मचारी एसएमसी अध्यक्ष सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *